Think dearThink dear
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram Pinterest
Think dearThink dear
Contact Us
Trending
  • Reducing Household Waste Starts With What Comes Out of the Tap
  • Benefits of Using HVAC Duct Inspection Cameras
  • 5 Aluminum Extrusion Sections From a Trusted Indonesia Factory
  • Vancouver Wedding Videographer: What to Expect on Your Wedding Day
  • 7 Trends in the Senior Living Industry to Pay Attention To 
  • Natural Fiber vs Synthetic Door Mats: Pros, Cons & Best Uses
  • When to See a Retina Specialist: Signs, Symptoms, and What to Expect
  • Why Whale Watchers Keep an X Downloader Ready Before a Sighting Clip Disappears
Think dearThink dear
You are at:Home»Self Improvement»Personality Development Kaise Kare – पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कैसे करें
Self Improvement

Personality Development Kaise Kare – पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कैसे करें

By VikramNovember 3, 20208 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
Personality Development Kaise Kare
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

दोस्तों इस दुनिया में हर इंसान यह चाहता है की लोग उसे पसंद करें, प्यार करें, उससे दोस्ती करें, उसका साथ सबको अच्छा लगे। इसके विपरित कोई भी इंसान यह नही चाहता की कोई उससे नफरत करें, उसकी बुराई करें या उससे दूर भागे या उसे नापसंद करें। लेकिन ऐसा क्यों होता है की सिर्फ कुछ लोगों को ही सारे लोग पसंद करते है और कुछ लोगों से तो सबको समस्या होती है।

ऐसी कौनसी आदतें है जिसकी वजह से कोई इंसान सबका प्यारा बन जाता है और वो कौनसी कमियां है जिनकी वजह से कोई इंसान किसी को भी पसंद नही आता है।

दोस्तों कुछ छोटी छोटी बातें होती है जिन्हें अगर आप सीख लेते है तो आप जहां भी जाएंगे हर किसी को प्रभावित कर देंगे, चाहें वो आपके परिवार वाले हो या रिश्तेदार हो या फिर कोई ओर हो, हर किसी की जिंदगी में आपका एक खास प्रभाव रहेगा।

दोस्तों आप एक बात जरूर याद रखना, कीमत इंसान की नही होती है उसके गुणों की होती है, उसकी समझ की होती है। तो यहां पर बताई गई 10 बातें जिस भी इंसान में होंगी वह सबको अच्छा लगेगा, सब उसे चाहने लगेंगे मतलब यह बातें आपकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह बदल सकती है। जिससे कि आप जहां भी रहें आपकी छवि सबको प्रभावित कर दे।

तो चलिए जानते है इस पोस्ट के माध्यम से Personality Development Kaise Kare। Personality Development Tips in Hindi के बारे में।

Personality Development Kaise Kare Hindi

Personality Development Kaise Kare Hindi

Best Personality Development Tips in Hindi, Tips for Personality Development in Hindi, Tips of Personality Development in Hindi, Personality Development Tips in Hindi Language, Personality Development Tips for Students in Hindi, How to Improve Personality in Hindi, How to Improve Personality Development in Hindi.

दूसरों की बातों को सुनना और समझना सीखें

अगर आप एक अच्छे व्यक्तित्व वाले इंसान बनना चाहते है तो आपको दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। ज्यादातर लोग सिर्फ अपने बारे में ही बताते जाते है और दूसरे व्यक्ति को बिल्कुल भी नही सुनते है। इससे सामने वाला व्यक्ति आपसे ऊबने लगता है।

अगर आप दूसरे व्यक्ति की बातों को सुनते है तो वह आपके साथ अच्छा महसूस करेगा और वह आपको एक अच्छा इंसान मानने लगेगा।

जब आप लोगों को अपने बारे में बताने से ज्यादा उनको सुनने का प्रयास करेंगे तो उनके मन में आपके लिए एक खास जगह बन जाती है जो की आपके व्यक्तित्व के लिए सही होती है, इसलिए आप दूसरों को सुनने और समझने का प्रयास जरूर कीजिए।

लोगों की सराहना/तारीफ करना सीखिए

अगर आप किसी भी इंसान की तारीफ करते है तो इसके चेहरे पर खुशी की लहर आ जाती है, क्योंकि अपने बारे में अच्छा सुनना हर इंसान को अच्छा लगता है चाहे वो आप खुद क्यों न हो।

हर इंसान में कोई न कोई खूबी जरूर होती है जिसकी आप सराहना कर सकते है। जो इंसान लोगों की प्रशंसा करता है वह इंसान सबको अच्छा लगता है और जो इंसान दूसरों की बुराइयां करते है, उससे हर कोई दूर भागने की कोशिश करता है।

अगर आप चाहते है की लोग आपसे प्रभावित हो तो आप लोगों की सराहना करना सीखिए। प्रशंसा का अर्थ आप चापलूसी से ना ले मतलब आप बिना किसी वजह के आप किसी की प्रशंसा करेंगे तो आप कभी सफल नही हो सकते है क्योंकि उसमे आपका झूठ और चापलूसी साफ दिख जाती है।

Tips for Personality Development in Hindi

Tips for Personality Development in Hindi

लोगों से मिलते वक्त हंसमुख रहें

अगर आप किसी से मिलते वक्त उदास रहते है, दुखी रहते है तो आपकी इस तरह की पर्सनैलिटी किसी भी इंसान को प्रभावित नही कर सकती है। उदास और दुखी इंसान तो खुद से ही परेशान रहता है, वह दूसरे लोगों को क्या प्रभावित करेगा।

जो इंसान हंसमुख रहता है वह लोगों को अपनी तरफ प्रभावित कर लेता है, क्योंकि हंसमुख इंसान किसी उदास इंसान को भी खुश कर सकता है।

अगर आप लोगों से मिलते वक्त हंसमुख स्वभाव रखते है तो आपके साथ जुड़े लोग भी खुश रहेंगे और इस आदत से आप एक प्रभावशाली व्यक्ति बन जाएंगे।

हमेशा Confident बने रहे / आत्मविश्वास रखे

आप जब भी लोगों से मिले या बात करें तो आप कभी भी झिझक अपने अंदर नही रखें। आपको हमेशा Confident रहना चाहिए।

आप कभी भी लोगों से तुलना करके अपने आप को कम मत समझे क्योंकि आप जैसे है सही है, अच्छे है। खुद को स्वीकार करे। आप जैसे है वैसे ही लोगों को अच्छे लगेंगे, बस आप में आत्मविश्वास होना चाहिए।

अगर आप स्वयं में ही confidence नही है तो आप कैसे लोगों को इंप्रेस करेंगे, कैसे उनको प्रभावित कर सकते है। एक Confident इंसान जहां भी जाता है, वहां हर इंसान उससे प्रभावित हो जाता है।

Tips of Personality Development in Hindi

Tips of Personality Development in Hindi

लोगों की सहायता करना सीखे

अपनी Personality Development करने का सबसे अच्छा तरीका यह है की आप जितना हो सके लोगों की सहायता करें। कभी भी लोगों की सहायता करने से पीछे नही हटे, तभी आप लोगों की नजरों में आ सकते हो और लोगों को प्रभावित कर सकते हो।

आप किसी भी व्यक्ति की सहायता किसी भी रूप में कर सकते है, जिसमें में की आप सक्षम हो यानी सहायता के रूप में आप लोगों को कुछ भी देना सीखे।

अगर आप चाहते है की दुनिया आपकी तरफ आकर्षित हो, आप एक प्रभावशाली व्यक्ति बनें तो आप लोगों की सहायता करना जरूर सीखे।

Personality Development Kaise Kare

Personality Development Kaise Kare

अपनी Communication Skill में सुधार करें

आपके बोलने का तरीका दर्शाता है की आप कौन है। आप अपने शब्दों के साथ विनम्र रहें। आप जब किसी से बात करें तो अच्छे और सभ्य शब्दों का इस्तेमाल करें।

आप बोलने से पहले हमेशा सोचें की किस समय पर क्या बोलना है। तभी आप लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ सकते है। आपके बोलने का तरीका ही आपकी पर्सनैलिटी को विकसित करता है।

अपनी Social Skills में सुधार करें

आज के समय में बातचीत के दौरान अंग्रेजी भाषा को बहुत पसंद किया जाता है। इसलिए आप अंग्रेजी समाचार, अंग्रेजी समाचार पत्र और पत्रिकाओं को पढ़कर अपनी अंग्रेजी दक्षता पर काम करें। हमेशा साधारण शब्दों के सामान्य इंटरैक्शन का उपयोग करें।

आदमी एक सामाजिक प्राणी है। हर व्यक्ति को किसी न किसी से बातचीत करनी होती है। आपको हमेशा करंट अफेयर्स और आपके समाज में क्या हो रहा है, उससे अपडेट रहें।

लोगों के साथ चर्चा और सेमिनारों में भाग लेने का प्रयास करें। यह आपको अधिक खुले रहने और व्यक्तियों के समूह के बीच समायोजित करने में मदद करेगा।

  • खुद को बेहतर कैसे बनाए – Khud ko behtar kaise banaye
  • Safalta Kaise Prapt Kare – जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें
  • Good Habits for Children in Hindi – अच्छी आदतें जिन्हें बच्चों को जरूर सिखाए

अपने अंदर Leadership Qualities विकसित करें

एक अच्छा लीडर एक अच्छी पर्सनैलिटी में विश्वास करता है। लीडरशिप का मतलब यह नही है की आप अपने साथ काम करने वाले को किस तरह से आदेश देते है। इसका मतलब होता है की आप अपने साथ काम करने वालों को किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए किस तरह से Manage करते है।

एक अच्छे लीडर को अनुशासन की आश्यकता होती है। अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में अनुशासन का विकास एक प्रभावी लीडर होने के लिए जरूरी है जिससे की दूसरे लोग भी अनुशासित रहने के लिए प्रेरित हो सकें।

अगर आप अपनी पर्सनैलिटी विकसित करना चाहते है तो आप में लीडरशिप की Qualities जरूर होनी चाहिए, जिससे कि आप लोगों को अपनी पर्सनैलिटी से प्रभावित कर सको।

Personality Development Tips in Hindi Language

Personality Development Tips in Hindi Language

एक अच्छा Learner बने

काम के दौरान नई चीजें सीखने के लिए आपके अंदर हमेशा जोश होना चाहिए। यह आपके उत्साह को दर्शाता है। आप अपनी गलतियों को दुबारा से न दोहराए, बल्कि उनसे आपको कुछ सीखना चाहिए।

दोस्तों गलती हर कोई करता है लेकिन उसका लाभ तभी है जब हम अपनी गलतियों से कुछ सीखते है। एक अच्छा Learner बनना आपको एक अच्छे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति के रूप में होने में मदद करेगा।

अपनी Body Language पर ध्यान दें

किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को आंकने के लिए बॉडी लैंग्वेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दूसरों के साथ बातचीत करते समय सकारात्मक इशारों का उपयोग करने की कोशिश करें। इससे पता चलता है कि चर्चा के दौरान आप आराम से रहते हैं।

एक अध्ययन के अनुसार हमारे संचार का 75% गैर-मौखिक रूप से होता है। इसलिए आपके हावभाव दूसरों के साथ बातचीत करते समय एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

किसी से बातचीत करते समय आप अपनी Body Language का विशेष ध्यान रखें जिससे की आप लोगो को प्रभावित करने में सक्षम हो।

दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको Personality Development Kaise Kare के बारे में बताया है। उम्मीद है आप को यह पोस्ट अच्छी लगी हो।

आपको यह पोस्ट कैसी लगी, हमे कमेंट करके जरूर बताए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसपनों का मतलब, स्वप्न फल लिस्ट – Sapno Ka Matlab Hindi
Next Article प्रेरणादायक कहानी जो आपकी सोच बदल देगी – Motivational Story in Hindi
Vikram

A curious mind and passionate writer, Vikram channels his love for deep insights and candid narratives at ThinkDear. Exploring topics that matter, he seeks to spark conversations and inspire readers.

Related Posts

11 बातें जो महात्मा गांधी से सीखनी चाहिए – Teaching of Mahatma Gandhi in Hindi

January 1, 2025

Enhancing Life Satisfaction: The Role of Male Wellbeing in Overall Happiness

January 7, 2024

The Power of Motivational Stories in Personal Development

November 23, 2023
Add A Comment
Most Popular

When to See a Retina Specialist: Signs, Symptoms, and What to Expect

Why Whale Watchers Keep an X Downloader Ready Before a Sighting Clip Disappears

5 Ways a Custom Shoulder Bag Can Increase Brand Awareness  

How Choosing a Professional Massage Therapist 30a Enhances Your Relaxation Experience

The Value of Professional Cleaning Services in Sydney Homes and Workplaces

The Most Romantic Experiences to Enjoy in Europe

About Thinkdear

A Blog About News, Entertainment, Fashion, Sports, Travel, Tech, Tips, Motivational Articles, Amazing Facts, Hindi Quotes, Inspiration Stories, Self Improvement, Knowledge, Biography, History And Other Useful Contents.

For Any Inquiries Contact Us

Email: [email protected]

Our Pick

The Value of Professional Cleaning Services in Sydney Homes and Workplaces

By VikramJuly 15, 2026
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
Thinkdear.com © 2026 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.