Think dearThink dear
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram Pinterest
Think dearThink dear
Contact Us
Trending
  • RRSP Withdrawals: Rules, Penalties, and Pitfalls Every Canadian Should Know
  • Uri Poliavich – Entrepreneur of a New Generation
  • Choosing Sheer Curtains That Complement Modern Interior Styling With Elegance
  • More Than a Blood Analysis Laboratory, the Kensington International Clinic Reads Your Results With You
  • Modern Approaches to Event Safety: Comprehensive Strategies for Secure Large-Scale Gatherings
  • How Small Health Habits Influence Your Daily Confidence
  • Top Use Cases of Agentic AI in the Corporate World
  • The Ultimate Bachelor Party Planning Guide for 2026
Think dearThink dear
You are at:Home»Chanakya Niti»चाणक्य नीति, पहला अध्याय – Chanakya Niti in Hindi First Chapter
Chanakya Niti

चाणक्य नीति, पहला अध्याय – Chanakya Niti in Hindi First Chapter

By VikramJanuary 2, 20255 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
Chanakya Niti in Hindi First Chapter
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको चाणक्य नीति के पहले अध्याय के बारे में बता रहे है। चाणक्य नीति में कुल 17 अध्याय है और इन सभी अध्यायों में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बारे में बताया है। तो चलिए पढ़ते है आज की इस पोस्ट में Chanakya Niti in Hindi First Chapter के बारे में।

Chanakya Niti in Hindi First Chapter – चाणक्य नीति, पहला अध्याय

Chanakya Niti in Hindi First Chapter चाणक्य नीति पहला अध्याय

तीनों लोको के मालिक सर्वशक्तिमान परमपिता परमेश्वर विष्णु को नमन करते हुए में एक राज्य के लिए नीति शास्त्र के सिद्धांतों को बता रहा हूं, में यह सूत्र अनेक शास्त्रों का आधार लेकर कह रहा हूं।

जो आदमी शास्त्रों के सूत्रों के अनुसार ज्ञान प्राप्त करता है तो उसे अत्यंत वैभवशाली कर्त्तव्य के सिद्धांत ज्ञात होते है, उसको यह भी पता चलता है की किन बातों का अनुसरण करना चाहिए और किन बातों का नही, उसको अच्छे और बुरे के बारे में भी पता चलता है अर्थात उसे सब कुछ का ज्ञान हो जाता है।

इसलिए लोगों का श्रेष्ठ करने के लिए में उन सभी बातों को बताऊंगा जिनसे लोग सभी चीजों को सही परिपेक्ष्य में देखेंगे।

एक पंडित भी तब घोर संकट में आ जाता है जब वह किसी मूर्ख इंसान को उपदेश देता है, या फिर वो एक बुरे आचरण वाली पत्नी का पालन पोषण करता है, या फिर किसी दुखी व्यक्ति के साथ बहुत ही घनिष्ठ सम्बन्ध बना लेता है।

बुरे आचरण वाली पत्नी, झूठा दोस्त, बदमाश नौकर और सांप के साथ रहना साक्षात मौत के समान है।

लोगों को भविष्य में आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए धन का संचय करना चाहिए, अगर बात पत्नी की हो तो धन को त्यागकर उसकी सुरक्षा करनी चाहिए, अगर बात आत्मा की सुरक्षा की आती है तो लोगों को धन और पत्नी दोनों को तुक्ष्य समझना चाहिए।

Chanakya Niti in Hindi First Chapter

Chanakya Niti in Hindi First Chapter

आपको भविष्य में आने वाली समस्याओं के लिए धन को जोड़कर रखना चाहिए, ऐसा बिल्कुल भी न सोचे कि धनवान व्यक्ति को किस तरह की मुसीबत, क्योंकि जब धन साथ छोड़ता है तो जुड़ा हुआ धन भी तेजी से कम होने लगता है।

उस देश में आपको नही रहना चाहिए, जहां आपकी कोई इज्जत नही करें, जहां आप कमाकर नही खा सकते, जहां आपका कोई दोस्त नही और जहां आप कोई ज्ञान प्राप्त नही कर सकते।

आपको अपना घर वहां नही बसाना चाहिए जहां निम्नलिखित ये पांच ना हो।
A. एक राजा
B. एक डॉक्टर
C. एक धनवान व्यक्ति
D. वैदिक शास्त्रों से निपुण एक ब्राह्मण
E. एक नदी

बुद्धिमान व्यक्ति को ऐसे देश में कभी नही जाना चाहिए जहां रोजगार करने का कोई साधन न हो, जहां लोगों को किसी बात का डर नही हो, जहां लोगों को किसी बात की शर्म न हो, जहां के लोग बुद्धिमान न हो और जहां के लोग दान धर्म नही करते हो।

नौकर को जब परखना चाहिए तब वह अपने कर्तव्य का पालन नही कर रहा हो, जब आप मुसीबत में हो तो आपको अपने रिश्तेदारों को परखना चाहिए, मित्र को विपरीत परिस्थितियों में परखना चाहिए और जब आपका समय सही नही चल रहा हो तब अपनी पत्नी को परखना चाहिए।

अच्छा दोस्त वही होता है जो हमें निम्न परिस्थितियों में नही छोडे।
जरूरत पड़ने पर, किसी दुर्घटना होने पर, जब अकाल पड़ा हो, जब लड़ाई हो रही हो और जब हमे शमशान घाट जाना पड़े।

Chanakya Niti in Hindi First Chapter

Chanakya Niti in Hindi First Chapter

जो व्यक्ति किसी नाश होने वाली चीज के लिए कभी नाश नही होने वाली चीज को छोड़ देता है, तो उसके हाथ से कभी नाश न होने वाली वस्तु तो चली जाती है और इसमें कोई संदेह नही की वो नाश होने वाली चीज को भी खो देता है।

एक बुद्धिमान व्यक्ति को इज्जतदार घर की लड़की से ही विवाह करना चाहिए, उसको किसी कुलीन घर की अत्यंत सुंदर लड़की से विवाह नही करना चाहिए, इसलिए शादी विवाह हमेशा अपने बराबर के घरों में ही सही रहता है।

जिन लोगों के पास अस्त्र शस्त्र हो, नदियां, बड़े नाखून और सिंग वाले पशु, भोली सूरत वाली स्त्री और राज घराने के लोगों पर कभी भी यकीन नही करना चाहिए।

अगर हो सके तो विष में से अमृत को, कीचड़ में से पड़े हुए सोने को, निचले घरों में पैदा होने वाले लोगों से ज्ञान को ग्रहण कर लेना चाहिए, इसी तरह कोई बदनाम घर की लड़की महान गुणों से संपन्न है और आपको कोई ज्ञान की बात बताती है तो आपको वह बात ग्रहण करनी चाहिए।

स्त्रियों में पुरषों की अपेक्षा भूख दो गुना, लज्जा चार गुना, साहस छ: गुना और काम वासना आठ गुना अधिक होती है।

  • चाणक्य के 30 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक सुविचार – Chanakya Quotes in Hindi

दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको Chanakya Niti in Hindi First Chapter के बारे में बताया है। आशा करते है की आपको यह चाणक्य नीति का पहला अध्याय पसंद आया हो।

आपको यह Chanakya Niti का पहला अध्याय कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रेरणादायक स्टेटस इन हिंदी – Best Motivational Status in Hindi
Next Article गोल्डन सुविचार – Golden Thoughts of Life in Hindi Status
Vikram

A curious mind and passionate writer, Vikram channels his love for deep insights and candid narratives at ThinkDear. Exploring topics that matter, he seeks to spark conversations and inspire readers.

Related Posts

चाणक्य नीति, नवां अध्याय – Chanakya Niti in Hindi Ninth Chapter

January 2, 2025

चाणक्य नीति, दूसरा अध्याय – Chanakya Niti in Hindi Second Chapter

January 2, 2025

चाणक्य नीति, ग्यारहवां अध्याय – Chanakya Niti in Hindi Eleventh Chapter

May 24, 2021
Add A Comment
Most Popular

Top Use Cases of Agentic AI in the Corporate World

The Ultimate Bachelor Party Planning Guide for 2026

Why Futuristic Fashion Feels More Relevant in 2026

Top 10 Online MBA Programs in Texas for 2026: Expert Rankings and In-Depth Guide

How to remain eIDAS compliant while optimizing your complete Digital lifecycle management

Log Book Service: What’s Included, Why It Matters, and How It Protects Your Car

About Thinkdear

A Blog About News, Entertainment, Fashion, Sports, Travel, Tech, Tips, Motivational Articles, Amazing Facts, Hindi Quotes, Inspiration Stories, Self Improvement, Knowledge, Biography, History And Other Useful Contents.

For Any Inquiries Contact Us

Email: [email protected]

Our Pick

How to remain eIDAS compliant while optimizing your complete Digital lifecycle management

By VikramJune 20, 2026
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
Thinkdear.com © 2026 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.