Think dearThink dear
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram Pinterest
Think dearThink dear
Contact Us
Trending
  • RRSP Withdrawals: Rules, Penalties, and Pitfalls Every Canadian Should Know
  • Uri Poliavich – Entrepreneur of a New Generation
  • Choosing Sheer Curtains That Complement Modern Interior Styling With Elegance
  • More Than a Blood Analysis Laboratory, the Kensington International Clinic Reads Your Results With You
  • Modern Approaches to Event Safety: Comprehensive Strategies for Secure Large-Scale Gatherings
  • How Small Health Habits Influence Your Daily Confidence
  • Top Use Cases of Agentic AI in the Corporate World
  • The Ultimate Bachelor Party Planning Guide for 2026
Think dearThink dear
You are at:Home»Self Improvement»Good Manners in Hindi – अच्छी आदतें और संस्कार जिन्हें हमें जरूर अपनाना चाहिए
Self Improvement

Good Manners in Hindi – अच्छी आदतें और संस्कार जिन्हें हमें जरूर अपनाना चाहिए

By VikramMay 22, 20205 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
Good Manners in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

Good Manners in Hindi – दोस्तों जीवन में कुछ ऐसी अच्छी आदतें होती है जो आपको कहीं किसी किताब में नहीं मिलती है। बस आपको अपने समाज से ही सीखनी पड़ती है। जिससे आप समाज में अच्छे से रह सकते है और सबका आपके प्रति व्यवहार अच्छा बना रहता है।

मुझे लगता है कि ये जो अच्छी आदतें होती है इन्हें सभी लोगों को अपनाना चाहिए जिनसे आप समाज में और अपने घर पर बहुत इज्जत प्राप्त कर सकते है।

इन अच्छी आदतों को हम अच्छे संस्कारों के नाम से भी जानते है। तो आइए आपको इन छोटी छोटी अच्छी आदतों के बारे में बताते है।

अच्छी आदतें, अच्छे संस्कार – Good Manners in Hindi

अच्छी आदतें अच्छे संस्कार Good Manners in Hindi

दोस्तो आप एक विद्यार्थी हो या कोई बिजनेस मेन हो या नौकरीपैसा हो या फिर कोई आम आदमी हो, आपको जरूर इन आदतों को अपनाना चाहिए, क्योंकि यह कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी “आप अपने भविष्य को नहीं बदल सकते लेकिन आप अपनी आदतों को बदल सकते हैं और बदली हुई आदतें आपका भविष्य बदल सकती हैं“।

तो चलिए पढ़ते है इस पोस्ट में Good Manners in Hindi के बारे में। जिनको आपको जरूर पढ़ना चाहिए और फॉलो करना चाहिए।

आप को कभी भी किसी को लगातार दो बार से अधिक फोन नही करना चाहिए क्योंकि अगर वो आपका फोन रिसीव नही कर रहे है तो मान ले कि इस समय उनके पास आपसे बात करने से ज्यादा कुछ ओर Important काम है।

अगर आप ने किसी से उधार के तौर पर कुछ रूपए लिए हो तो उन रुपयों को आप उस आदमी के मांगने से पहले लौटाए क्योंकि इससे यह साबित होता है कि आप ईमानदार और चरित्रवान है।

जब कोई आपको खाने के लिए आमंत्रित करता है तो आप कभी भी वहां पर महंगे पकवान का ऑर्डर न करे। अगर हो सके तो उन्हें ही लोगों को आपके लिए अपनी पसंद का ऑर्डर करने के लिए कहे।

कभी भी किसी से अजीबो गरीब सवाल ना पूछे जैसे अभी तक आपकी शादी नहीं हुई, क्या आपके बच्चे नहीं है, आपने घर क्यों नहीं खरीदा या आप कार क्यों नहीं खरीदते आदि, क्योंकि यह समस्या आपकी नहीं है।

अपने पीछे वाले व्यक्ति के लिए हमेशा दरवाजे खोले। इससे कोई कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़का है या लड़की, सीनियर हो या जूनियर, आप सार्वजनिक रूप से किसी के भी साथ अच्छा व्यवहार कर सकते है।

गुड मैनर्स इन हिंदी

गुड मैनर्स इन हिंदी

यदि आप किसी दोस्त के साथ किराए पर टैक्सी लेते है और वह दोस्त ही किराए देता है तो अगली बार आप किराए का भुगतान करने का प्रयास करें।

हमेशा विभिन्न प्रकार के विचारो का आदर और सम्मान करना चाहिए, क्योंकि आपको जो 6 दिख रहा है वो सामने से आने वाले लोगों को 9 दिखाई दे रहा है।

जब दो लोग बात कर रहे हो तो उनके बीच में कभी भी बाधा न डाले, पहले उन लोगों को अपनी बात पूरी करने दे उसके बाद ही अपनी बात कहे।

Lines on Good Manners

Lines on Good Manners

यदि आप किसी के साथ मजाक कर रहे है और वो आपके साथ इस पल का आनंद नहीं ले रहे तो आप इसे रोके और फिर कभी ऐसा ना करे।

जब कोई आदमी आपकी थोड़ी सी भी मदद करता है तो आप उसको धन्यवाद जरूर कहे।

अगर आप किसी व्यक्ति की प्रशंसा कर रहे है तो आप उसकी प्रशंसा सार्वजनिक रूप से कर सकते है, लेकिन आलोचना अगर जरूरी हो तो निजी तौर पर ही करें।

Good Manners in Hindi

Good Manners in Hindi

आपको किसी के वजन पर कुछ कहने का या टिप्पणी करने का कभी भी कोई मतलब नहीं है, बस आप यह कह सकते है कि आप अच्छे दिखते है।

जब कोई आपको अपने फोन पर कोई एक फोटो दिखाता है तो आप उसके फोन पर Left या Right स्वाइप न करे। क्योंकि आगे उसका निजी फोटो भी हो सकता है।

यदि कोई साथी आपको बताता है कि उसे डॉक्टर से मिलना है तो यह न पीछे की किसलिए मिलना है, क्या हुआ, बस कहें मुझे आशा है कि आप ठीक है। अपनी व्यक्तिगत बीमारी बताने के लिए उन्हें असहज स्थिति में न डाले।

अगर आप अपने से नीचे के लोगों के साथ सम्मान के साथ व्यवहार करते है तो लोग आपको नोटिस करेंगे।

Good Habits – गुड हैबिट्स

Good Habits गुड हैबिट्स

यदि कोई व्यक्ति आपसे सीधे बात कर रहा है तो अपने फोन को देखना अशिष्टता है।। इस बात का मतलब है कि जब हम किसी से मिलकर बातचीत कर रहे हैं, तो हमें उनके साथ पूरा ध्यान देना चाहिए। फोन देखना न केवल अशिष्टता का प्रतीक होता है, बल्कि यह भी उस व्यक्ति के प्रति अनदेखा और असमर्पितता का संकेत हो सकता है।

आपसी बातचीत में सही समय पर सही ध्यान देना हमारे बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। यह न केवल साकारात्मक संवाद को बढ़ावा देता है, बल्कि साथ ही दूसरे व्यक्ति को हमारे साथी और महत्वपूर्ण महसूस कराता है। फोन देखना इस संवाद को विघटित कर सकता है और व्यक्ति को असमर्पित महसूस होने का कारण बना सकता है।

Good Habits And Manners In Hindi

Good Habits And Manners In Hindi

जब आप किसी व्यक्ति से लंबे समय बाद मिलते है तो पहले से उसकी उम्र और सैलरी के बारे में न पूछे।

दूसरे के काम में दखल न दे, हमेशा अपने काम से काम करे।

अपने धूप के चश्मे को हटा दे जिस समय आप किसी से सड़क पर बात कर रहे है। यह सम्मान कि निशानी है। आखों का संपर्क आपके भाषण में महत्वपर्ण है।

अच्छी आदतें

अच्छी आदतें

कभी भी किसी गरीब दोस्त के बीच में अपने धन के बारे में ढिंगे न मारे, यह अच्छी बात नही है।

और अंत में इस पोस्ट को जरूर शेयर करें, जिससे की आपने जो कुछ सीखा है, उससे दूसरों को भी सीखने में मदद मिले।

इस पोस्ट में हमने आपको कुछ अच्छे संस्कारों के बारे में बताया है। आशा करते है कि आप इनको जरूर अपनाएंगे।

आपको यह पोस्ट Good Manners in Hindi कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें

धन्यवाद

Good habits Good habits for student Good manners Good manners for student अच्छी आदतें अच्छे संस्कार
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIAS और IPS ऑफिसर में अंतर – Difference between IAS and IPS in Hindi
Next Article सांपो के बारे में रोचक तथ्य – Snake Information in Hindi, About Snake in Hindi
Vikram

A curious mind and passionate writer, Vikram channels his love for deep insights and candid narratives at ThinkDear. Exploring topics that matter, he seeks to spark conversations and inspire readers.

Related Posts

11 बातें जो महात्मा गांधी से सीखनी चाहिए – Teaching of Mahatma Gandhi in Hindi

January 1, 2025

Enhancing Life Satisfaction: The Role of Male Wellbeing in Overall Happiness

January 7, 2024

The Power of Motivational Stories in Personal Development

November 23, 2023
Add A Comment
Most Popular

Top Use Cases of Agentic AI in the Corporate World

The Ultimate Bachelor Party Planning Guide for 2026

Why Futuristic Fashion Feels More Relevant in 2026

Top 10 Online MBA Programs in Texas for 2026: Expert Rankings and In-Depth Guide

How to remain eIDAS compliant while optimizing your complete Digital lifecycle management

Log Book Service: What’s Included, Why It Matters, and How It Protects Your Car

About Thinkdear

A Blog About News, Entertainment, Fashion, Sports, Travel, Tech, Tips, Motivational Articles, Amazing Facts, Hindi Quotes, Inspiration Stories, Self Improvement, Knowledge, Biography, History And Other Useful Contents.

For Any Inquiries Contact Us

Email: [email protected]

Our Pick

How to remain eIDAS compliant while optimizing your complete Digital lifecycle management

By VikramJune 20, 2026
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
Thinkdear.com © 2026 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.