Think dearThink dear
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram Pinterest
Think dearThink dear
Contact Us
Trending
  • How To Find A Treadmill Adelaide Households Will Actually Enjoy Using
  • How Women’s Reproductive Health Shapes Confidence and Daily Wellbeing
  • How to Calm Intense Overwhelm in the Moment: Simple Skills from DBT
  • How Small Health Habits Influence Your Daily Confidence
  • Georgia for Remote Workers: Cities, Costs and Housing
  • RTP, volatility, and paytables: statistical explanations without the myths
  • 7 Flooring Decisions Before Choosing Terrazzo or Resilient Flooring
  • How Consultative Sales Training Helps You Win Complex Deals
Think dearThink dear
You are at:Home»Inspiration Stories»Motivational True Story in Hindi | एक प्रेरणादायक कहानी, जरूर पढ़ें
Inspiration Stories

Motivational True Story in Hindi | एक प्रेरणादायक कहानी, जरूर पढ़ें

By VikramNovember 7, 20226 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Reddit Telegram WhatsApp
Motivational True Story in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email

Motivational True Story in Hindi : नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका मेरे इस ब्लॉग Thinkdear.com में। आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए एक बहुत ही बेहतरीन कहानी लेकर आये है, जो कि आपको बहुत प्रेरित करेगी, तो चलिए कहानी शुरू करते है।

कुछ सालों पहले की बात हैं। एक गुरु और शिष्य जंगल से होते हुए अपने गांव जा रहे थे। चलते चलते अँधेरा काफी हो चूका था। शिष्य ने अपने गुरु से कहा की गुरुजी रात काफी हो चुकी है, अगर आप कहे तो आज की रात यहीं आस पास के किसी गांव में गुजार ले। गुरु जी ने कहा ठीक है और वो पास ही के गांव में एक छोटे से घर के पास जाकर रुके गये।

और घर के दरवाजे पर शिष्य ने आवाज लगाई तो उस घर से एक आदमी बाहर आया, तभी गुरु जी ने बोला, हम अपने गांव जा रहे थे, लेकिन काफी रात होने की वजह से हमने इसी गांव में रुकने को सोचा है, क्या आज रात हम आपके यहां रुक सकते है।

Motivational True Story in Hindi

Motivational True Story in Hindi 2

वह आदमी बोला, हां क्यों नहीं, आप दोनों अंदर आ जाईये, अब जैसे ही गुरु जी अंदर गए उन्होंने देखा की उस आदमी के घर में बहुत ज्यादा गरीबी थी।

गुरु जी ने उस आदमी से पूछा की आप काम क्या करते हो, वह गरीब आदमी बोला की, मेरे पास बहुत सारी जमीन है, तो गुरु जी ने कहा, अगर तुम्हारे पास बहुत सारी जमीन है तो इस तरह से क्यों रह रहे हो।

वह आदमी बोला, यह जमीन किसी काम की नही है, गांव वाले बोलते है की ये बंजर जमीन है, यहाँ पर कुछ भी नही उगाया जा सकता है और वहाँ पर फसल उगाना बहुत बड़ी बेवकूफी है।

गुरु जी ने कहा कि, फिर तुम्हारा गुजारा कैसे होता है, उस आदमी ने कहा मेरे पास एक भैंस है, जिससे मेरा पूरा घर चलता है, ये सुनने के बाद गुरु जी सो जाते है और रात में जब सब लोग सो रहे होते है, तब गुरु जी अपने शिष्य को उठाते है और उस गरीब आदमी की भैस लेकर अपने गांव चले जाते है।

तो शिष्य ने अपने गुरु से पूछा, हे गुरु जी कही आप ये गलत तो नहीं कर रहे है, उस गरीब आदमी की रोज़ी रोटी इसी भैंस की वजह से चलती है। गुरु जी ने कुछ नही कहा और अपने शिष्य की तरफ मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते है।

Motivational True Story in Hindi

Motivational True Story in Hindi 1

इस बात को तक़रीबन 10 साल गुजर गये और जो गुरु का शिष्य था, वह बहुत बड़ा गुरु बन चूका था, तो एक दिन उन्हें उस गरीब आदमी की याद आती है, की मेरे गुरु ने उस आदमी के साथ अच्छा नहीं किया था, मुझे एक बार चलकर देखना चाहिए की वह आदमी अब किस परिस्थिति में है।

वह शिष्य उस गांव की तरफ जाता है और वहाँ जैसे ही पहुँचता है, तो वह देखता है की जहाँ पर उस गरीब आदमी का झोपड़ा था, वहाँ पर अब एक बड़ा ही आलीशान महल बन चूका है और उस झोपडी के बाहर जो बंजर जमीन थी उस पर फल और फूलो के बगीचे लगे हुए थे।

तभी उधर से उस घर का मालिक आता है, शिष्य उस आदमी को पहचान लेता है और उस आदमी को बोलता है, तुमने मुझे पहचाना, मैं अपने गुरु जी के साथ आया था, हम एक रात के लिए आपके यहाँ रुके भी थे।

वह आदमी उसे पहचान लेता है और मायूसी से बोला, हाँ कैसे भूल सकता हूँ उस दिन को, आप लोग तो बिना बताएँ ही चले गए पर उसी दिन ना जाने क्या हुआ।

जो मेरी भेंस थी वो ना जाने कहाँ चली गयी और आज तक नहीं लौटी, कुछ दिनों तक तो मुझे समझ ही नहीं आया की क्या करना चाहिए और क्या नही, लेकिन जीने के लिए मुझे कुछ ना कुछ तो करना ही था।

तो कुछ दिन मैंने मेहनत मज़दूरी शुरू करके कुछ पैसे इकठ्ठे किये और उन पैसों से मैंने अपने खेतों में फसल उगाई, आखिर में मुझे अपनी मेहनत का फल मिला, और आज मैं इस गांव का सबसे बड़ा और सबसे अमीर आदमी बन चूका हूँ।

Motivational True Story in Hindi

Motivational True Story in Hindi

यह सब सुनकर वह शिष्य बोला, लेकिन ये काम तो आप पहले भी कर सकते थे। आदमी बोला, कर सकता था लेकिन तब मेरी जिंदगी बिना मेहनत के भी चल रही थी मुझे कभी लगा ही नहीं की मेरे अंदर भी इतना कुछ करने की क्षमता हैं।

इसलिए मैंने कोशिश ही नहीं की, लेकिन जब मेरी भेंस चली गई तब मुझे एहसास हुआ की, मैं दूसरा काम भी कर सकता हूँ, जिससे मैं अच्छा खासा पैसा कमा सकता हूँ और मेरे बच्चों और पत्नी को अच्छी जिंदगी भी दे सकता हूँ।

इसलिए मुझे कुछ ना कुछ तो करना ही था और तब मैंने ठान लिया था की अब मैं जो भी करूँगा, पूरी मेहनत के साथ करूँगा, अपने दम पर करूँगा और आज इसीलिए मैं इस मुकाम पर पहुँचा हूँ।

ये सुनने के बाद शिष्य के आँखों में अपने गुरु जी के लिए आँशु आ गए और उसे अब वो बात समझ आ गई कि क्यों गुरूजी ने इस आदमी की भैंस चुराई थी।

दोस्तों आप भी सोचिए, कही आपकी जिंदगी में भी कोई ऐसी भेंस तो नहीं हैं, जो आपको एक बेहतर जिंदगी जीने से रोक रही हैं, उस भेंस ने कहीं आपको बांध कर तो नहीं रखा हैं। अगर आपको लगे की ऐसा हैं तो आगे बढ़िए, हिम्मत करिए और अपनी रस्सी को काटिए और आजाद हो जाईये।

जो आपके पास हैं उसे खोने का डर मत पालिए क्योंकि आपके पास खोने के लिए बहुत ही कम चीजें हैं, पर सोचिए अगर आप कामयाब हो जायेंगे तो पाने के लिए पूरी दुनिया आपके पास हैं। तो जाईये और उसे पाकर दिखाइए और अपनी जिंदगी को एक सफल जिंदगी बनाइए।

Read Also 👇

  • जीतने पर मजबुर कर देगी आपको यह कहानी
  • एक कहानी जो आपकी सोच बदल दे
  • एक शिक्षप्रद कहानी
  • गुस्से से कैसे जीते कहानी
  • बुरा समय गुजर जाएगा कहानी

दोस्तों इस कहानी से हमें ये सिख मिलती है की हमारे अंदर ऐसे बहुत से टैलेंट छुपे हुए है, लेकिन हमें कोई ना कोई चीज़ रोके रखती है और वो चीजें आपके परिवार वाले भी हो सकते है, आपकी जॉब भी हो सकती है, मतलब कुछ भी हो सकता है। तो देखिये आपके पास भी तो भैंस की जैसी कोई दूसरी चीज़ तो नहीं है, जिसने आपको आगे बढ़ने से रोककर रखा है।

Friends! आपको यह Motivational True Story in Hindi कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन लोगों को भी Motivation मिल सके।

धन्यवाद 🙏

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर बैठें ऑनलाइन पैसे कैसे कमाये | Online Paise Kaise Kamaye in Hindi
Next Article Short Motivational Hindi Story | लाइफ की सभी मुसीबतें दूर होंगी, ये पढ़ें
Vikram

A curious mind and passionate writer, Vikram channels his love for deep insights and candid narratives at ThinkDear. Exploring topics that matter, he seeks to spark conversations and inspire readers.

Related Posts

पत्थर तोड़ने वाले व्यक्ति की मोटिवेशनल कहानी | Motivational Kahani in Hindi

August 6, 2023

Short Motivational Hindi Story | लाइफ की सभी मुसीबतें दूर होंगी, ये पढ़ें

November 13, 2022

जीतने पर मजबुर कर देगी आपको यह कहानी | Inspirational Story in Hindi

October 20, 2022
Add A Comment
Most Popular

7 Flooring Decisions Before Choosing Terrazzo or Resilient Flooring

How Consultative Sales Training Helps You Win Complex Deals

Commuted Pension vs Senior Citizen Pension Schemes: Understanding Your Options 

Reducing Household Waste Starts With What Comes Out of the Tap

Benefits of Using HVAC Duct Inspection Cameras

5 Aluminum Extrusion Sections From a Trusted Indonesia Factory

About Thinkdear

A Blog About News, Entertainment, Fashion, Sports, Travel, Tech, Tips, Motivational Articles, Amazing Facts, Hindi Quotes, Inspiration Stories, Self Improvement, Knowledge, Biography, History And Other Useful Contents.

For Any Inquiries Contact Us

Email: [email protected]

Our Pick

Benefits of Using HVAC Duct Inspection Cameras

By VikramAugust 12, 2026
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
Thinkdear.com © 2026 All Right Reserved
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.